नोखा: नोखा बस स्टैंड पर यात्री का सामान चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने शुरू की जांच
Nokha, Bikaner | Jul 5, 2026 नोखा कस्बे के लखारा चौक स्थित निजी बस स्टैंड पर रविवार को एक यात्री का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीण रूट पर चलने वाली निजी बस में रखा करीब दो हजार रुपये मूल्य का घरेलू सामान एक संदिग्ध युवक मौका पाकर लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद बस संचालकों ने फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध युवक स्पष्ट दिखा