दुधि: बभनी में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी
बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी के साथ-साथ लड़की की तलाश में जुट गई है।लड़की के पिता ने बभनी थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।