जांजगीर: नेता जी चौक की घटना में रेत से भरी हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
जांजगीर के नेताजी चौक के पास रेत से भरी एक हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़पार (खि.) निवासी प्रकाश लहरे और साहिल दिवाकर परीक्षा देने के लिए नैला स्टेशन गए थे। ट्रेन नहीं मिलने पर दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।