बिंदकी: बिंदौर गांव के समीप यमुना नदी घाट में स्नान करते समय डूबे दूसरे किशोर का शव 22 घंटे बाद मिला
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदौर गांव के समीप यमुना नदी घाट में स्नान करते समय मंगलवार की सुबह लगभग 9:30 बजे दो किशोर डूब गए थे। जिसमें ऋषभ का शव थोड़ी देर बाद मिल गया था। लेकिन प्रतीक का शव बुधवार की सुबह लगभग 7:30 बजे यानी लगभग 22 घंटे बाद मिला। परिजनों में हड़कंप मच गया रो रो कर बेहाल हो रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।