मंदसौर: मंदसौर में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मंदसौर में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपियों पर केस दर्ज मंदसौर के खानपुरा स्थित नीलगर मोहल्ले में 21 वर्षीय समीर कुरेशी पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि तीन लोगों ने पीछा करने के शक में उसे घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।