शिवपुरी नगर: नौतपा के 5वें दिन मौसम बदला: शिवपुरी में तेज आंधी और बारिश, सैकड़ों पेड़ गिरे, रातभर बिजली गुल
नौतपा की भीषण तपिश के बीच शुक्रवार शाम को शिवपुरी शहर के मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर में भारी तबाही मचाई है। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़कर धराशायी हो गए। कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूटने से पूरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई।