दातागंज: अलापुर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
रविवार सुबह 4 बजे के लगभग अलापुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। अलापुर थाना क्षेत्र में 04 वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया गया था और उसके साथ दुष्कर्म कर गांव से 1 किलोमीटर दूर मक्के के खेत से पुलिस ने बच्ची को बरामद किया था। एसएसपी अंकिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गांव का ही है। जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष है।