गभाना: गभाना में हाईवे बाईपास पर मिले युवक के शव के बाद एसपी देहात ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
गभाना में शुक्रवार शाम को हाईवे बाईपास पर युवक का शव मिलने के चर्चित मामले में पुलिस जांच और तेज हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को एसपी देहात मनीष मिश्रा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली तथा मौके से जुटाए गए साक्ष्यों की समीक्षा की।