झांसी: झांसी में GST में फर्जीवाड़ा करने वाले फर्जी फर्म के मालिक को गिरफ्तार किया गया, 4.5 करोड़ ठगे जाने का मामला
Jhansi, Jhansi | Apr 9, 2026 झांसी में बुधवार को पुलिस ने जीएसटी में फर्जीवाड़ा करने वाले फर्जी फर्म के मालिक को गिरफ्तार किया है। उसने पहले बोगस फर्म बनाई और फिर बिना कोई कारोबार किए 24 करोड़ रुपए का काल्पनिक लेनदेन दिखा दिया। इसके बाद 4.5 करोड़ रुपए जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़प लिया। जब जांच हुई तो मामला पकड़ा गया। जीएसटी अफसरों ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था।