अनूपपुर: जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित कोतमा, बिजुरी, जैतहरी और अमरकंटक में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन अचानक आसमान में काले बादल छा गए।