सागर नगर: तीर्थ यात्रा पर गए परिवार के सूने घर में चोरी, कृष्णगंज वार्ड में हुई घटना
गोपालगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगंज वार्ड में सूने घर में चोरी का मामला सामने आया। परिवार रामेश्वरम तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था। शनिवार सुबह 6:30 बजे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो परिजन व पुलिस को सूचना दी। अंदर अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा था। फिलहाल चोरी का आंकलन परिजनों के लौटने के बाद हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।