पिछोर: विधायक प्रीतम सिंह लोधी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' सुनी, पीएम मोदी के संबोधन का किया श्रवण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण रविवार को पिछोर नगर के रेस्ट हाउस पर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आज रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना।