पनागर: बरेला पुलिस ने अमित साहू के घर पर छापा मारा, 178 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार, 1 फरार
थाना बरेला पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे रोड स्थित अमित साहू के मकान में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। थाना प्रभारी शुभम सिंह ठाकुर के निर्देशन में उप निरीक्षक के.पी. झारिया और उनकी टीम ने रात्रि गश्त के दौरान घेराबंदी कर मौके से शिवम जायसवाल (मऊगंज) और शुभम विश्वकर्मा (नरसिंहपुर) को गिरफ्