सबलगढ़: सबलगढ़ नगर पालिका में मूलभूत समस्याओं को लेकर जनहित सत्याग्रह 12वें दिन भी जारी
सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में नगर की मूलभूत समस्याओं एवं अधूरे विकास कार्यों को लेकर चल रहा जनहित सत्याग्रह आज 12वें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रह के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित रहे, जिससे आंदोलनरत पार्षदों एवं नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली।