ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, विकास कार्यों का किया जिक्र; दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत का जताया भरोसा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हो रहे औद्योगिक निवेश, विकास परियोजनाओं और दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि विकास के दम पर भाजपा दतिया में एक बार फिर जीत दर्ज करेगी।