झाझा: सलैया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद घर में आग लगाने का वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
Jhajha, Jamui | Aug 26, 2024 झाझा थाना अंतर्गत सलैया गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना के बाद घर में आग लगने का वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि सलैया गांव में फसल लगे धान के खेत में मवेशी चले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से 6 तो दूसरे पक्ष से पांच कुल 11 लोग घायल हुए थे।