बागपत: बडौली के युवकों ने हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे में फैसले का दबाव और हत्या की धमकी का आरोप लगाया
Baghpat, Bagpat | Jun 17, 2026 बुधवार की सुबह करीब साढे 11 बजे बडौत थाना क्षेत्र के बडौली गांव निवासी युवक जितेंद्र, हरेंद्र और अनुज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागपत पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि गत 27 जनवरी 2024 को सुधीर उर्फ बिल्लू, अजयवीर उर्फ बोबी, रजत, नीटू, सौरभ, योगेश, बिरेन्द्र आदि के विरुद्ध सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही से गाड़ी चलाना, हत्या का प्रयास सहित मुकदमा दर्ज कराया था।