दनियावां: पति परदेश कमाने गया, इधर पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, महिला की थी तीसरी शादी
Daniawan, Patna | May 31, 2025 शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के निमी गांव में एक तीस वर्षीय महिला ने फंदे से झुलकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर बीते देर रात ही पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृत महिला की पहचान निमी गांव के ही रहने वाले दीपक चौधरी की पत्नी पूजा देवी के रुप में हुई है। पुलिस मामले को ले कर छानबीन में जुटी है।