ऐतिहासिक नगरी सांची में चल रही रामलीला के अंतर्गत कुंभकरण वध की लीला का भव्य और भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला के दौरान भगवान श्रीराम और रावण के भाई कुंभकरण के बीच हुए युद्ध का जीवंत चित्रण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे।