कोल: शहर का कूड़ा उठाकर बायो डीजल बनाएगी स्वीडन की कंपनी, 6 महीने में शुरू होगा उत्पादन
Koil, Aligarh | Jan 28, 2024 अलीगढ़ में अब स्वीडन की कंपनी साफ-सफाई का जिम्मा उठाएगी। नगर निगम ने स्वीडन की इकराटोकस कंपनी के साथ करार किया है। जो शहर से निकलने वाला कूड़ा इकट्ठा करेगी और फिर इस कूड़े का इस्तेमाल करके बायो डीजल का उत्पादन भी करेगी। मथुरा रोड पर कंपनी को इसके लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है, जहां पर कंपनी अपना सारा सेटअप लगाने जा रही है।