बरेली: बरेली में हैवानियत, घर छोड़ने के बहाने सुनसान खंडहर में महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट न लिखने का आरोप
बरेली जनपद के आंवला क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि 24 फरवरी 2026 को आंवला बाजार से घर लौटते समय गांव के ही एक युवक ने घर छोड़ने के बहाने उसे बाइक पर बैठाया और रास्ते में ईंट भट्ठे के पास सुनसान खंडहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है