बलिया: यूपी होमगार्ड की परीक्षा में 38,000 अभ्यर्थी हुए शामिल
Ballia, Ballia | Apr 26, 2026 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार की सुबह 10 बजे शुरू हुई। जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 38,000 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।