भीलवाड़ा: टंकी के बालाजी के पास आलू से भरा ट्रोला पलटा, सड़क पर बिखरी बोरियां, मची अफरा-तफरी, ड्राइवर घायल
शहर के कोटा बाईपास स्थित टंकी के बालाजी के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक आलू से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रोले में लदी आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।