हुलासगंज: ALTF ने हुलासगंज थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की, 45 लीटर देशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के शराब के मामले में सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में ALTF के द्वारा जिले के हुलासगंज तथा मखदुमपुर थाना क्षेत्रों में करवाई करते हुए भारी मात्रा में जवा महुआ को विनष्ट किया है। पुलिस प्रशासन के द्वारा रविवार शाम करीब 7 बजे बताया गया कि हुलासगंज थाना क्षेत्र से इस दौरान दो शराब के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया।