हुलासगंज: हुलासगंज प्रखंड के प्राण बीघा गांव का 17 वर्षीय किशोर, बाजिदपुर के सरसों के खेत में मिला शव
हुलासगंज प्रखंड के प्राण बीघा गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोर का शव बाजिदपुर गांव स्थित सरसों के खेत से बरामद हुआ जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस के द्वारा शव को जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न हुई। मृतक प्राण बीघा गांव निवासी मनोज कुमार था।