दुधि: अनपरा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अनपरा मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अनपरा मोड़ स्थित रेलवे ट्रैक पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ट्रैक पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।