शंभूगंज: खेसर मोड़ पर चोरी हुई एंबुलेंस का हूटर, ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद, एंबुलेंस की तलाश जारी
खेसर मोड़ पर से चोरी हुई एंबुलेंस का हुटर ऑक्सीजन सिलिंडर आदि कई सामग्री को पुलिस ने चमरा गोदाम असरगंज के पास से बरामद कर लिया। जबकि एंबुलेंस की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे शंभूगंज थाना अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि जल्द ही एंबुलेंस को भी बरामद कर लिया जाएगा। जिसके लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।