दुधि: अनपरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के ₹4.70 लाख रिकवर कर पीड़ित के बैंक खाते में लौटाए
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में एक साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित सलीम पुत्र बाके राय के बैंक खाते से 4,70,268.84 रुपये ठग लिए गए थे। अज्ञात साइबर अपराधियों ने खुद को अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया और उनके आधार कार्ड के अवैध उपयोग का बहाना बनाकर यह धोखाधड़ी की। जिसके बाद पीड़ित ने (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।