तारानगर: तारानगर में सफाई व्यवस्था चरमराई, 70 में से केवल 15 कर्मचारी पूरे शहर की सफाई में, कहा- सफाई कर्मियों को मूल पद पर लगाएं
तारानगर नगरपालिका के वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियो का कहना है कि हमारे साथ घोर अन्याय हो रहा है हमारा शोषण किया जा रहा है। हम सुबह से लेकर शाम तक शहर की गंदगी साफ करते है लेकिन हमारे कुछ साथी सरकारी दफ्तरों में एसी की ठंडी हवा में आराम करते है एवं हमारे ऊपर धौंस जमाते है जो सरासर गलत है।