जांजगीर: जांजगीर-चांपा में पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर सख्ती, बोतल और जरीकेन में ईंधन देने पर रोक
जांजगीर-चांपा जिले में पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अब जिले के किसी भी पेट्रोल पंप से बोतल, जरीकेन या अन्य पात्रों में पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।