गौतम बुद्ध नगर: नोएडा एसटीएफ ने सेक्टर-45 से भारतीय नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले 3 शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
नोएडा एसटीएफ ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन फर्जी आधार कार्ड, तीन मोबाइल व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से मोहन, संयम व अरमान के रूप में हुई है। अभियुक्तों को आज जेल भेजा जा रहा है।