गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ग्रेटर नोएडा पहुंचीं, जनसुनवाई का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर हिमानी अग्रवाल गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचीं। जहां ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर सूरजपुर क्षेत्र में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान डॉक्टर हिमानी अग्रवाल ने महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।