वाड्रफनगर: रात के अंधेरे में लकड़ी तस्करी पर वन विभाग ने कसा शिकंजा
वाड्रफनगर सोमवार वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनवार बैरियर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध इमारती लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। बताया जा रहा है कि तस्कर रात के अंधेरे में जंगल से लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।