बीसलपुर: ढकया महक गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईट-पत्थर, तमंचे से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम ढकिया महक में दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे के विरुद्ध ईट पत्थर एवं तमंचे से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं वही मारपीट के दौरान गली में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला आपको बता दें वीडियो आज मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है