हनुमानगढ़: बीपीसीएल की गैस पाइपलाइन परियोजना पर उठे सवाल, लापरवाही से जनता परेशान, खुदाई के बाद गड्डे नहीं भरे जा रहे
नगर परिषद क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से सीएनजी गैस आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। नगर परिषद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक एनओसी एवं शर्तांे के साथ कंपनी को अनुमति प्रदान की थी, ताकि कार्य के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचे।