होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने दिव्यांग आवेदकों के बीच स्वयं पंहुचकर सुनी उनकी समस्या
मंगलवार को नर्मदा पुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिव्यांग आवेदकों के बीच स्वयं पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्या के तुरंत निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। दरअसल दिव्यांग आवेदक ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से देते हुए मौके पर ही निराकरण किया।