मांझी: हत्यारों के दरवाजे पर शव जलाने की जिद पर अड़े परिजन, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया अंतिम संस्कार
Manjhi, Saran | Apr 30, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर मिश्र टोली में मारपीट की घटना में जान गंवाने वाली मधु मिश्रा के परिजनों ने गुरुवार को हत्यारों के दरवाजे पर शव जलाने की जिद पकड़ ली। गम और गुस्से से भरे परिजन आरोपियों के खिलाफ करी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए।