चूरू: चूरू मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का आतंक, प्रिंसिपल ने खुद पीपी किट पहनकर हटाए 7 बड़े छत्ते
Churu, Churu | Apr 6, 2026 चूरू जिले में इन दिनों जंगली मधुमक्खियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब एक महीने में मधुमक्खियों के हमलों में तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की जान भी जा चुकी है। चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज परिसर में भी मधुमक्खियों ने डेरा जमा लिया। कॉलेज की विभिन्न इमारतों पर सात बड़े छत्ते बने हुए थे।