फतेहाबाद: फतेहाबाद के वरना गांव में डूबे बच्चों के परिजनों से मिले सपा सांसद रामजीलाल सुमन, राजेश शर्मा ने दी ₹1 लाख की आर्थिक मदद
ग्राम वरना में नदी में डूबने से दो दलित बच्चों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल दिया। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार शर्मा ने दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी।