थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत न्यू मक्खन कॉलोनी के पास पुराने रेलवे यार्ड में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट को बुलाया। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी स्थिति खराब हो चुकी है, जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पा रही।