अजीतमल: रतनपुर गढ़िया गांव में किशोर का शव बल्ली के सहारे फांसी पर लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम
कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गढ़िया गांव में बुधवार दोपहर एक किशोर ने घर की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गढ़िया निवासी अतुल पुत्र कोमल प्रजापति (16) ने घर की दूसरी मंजिल पर टीन शेड की बल्ली में काले रंग के अंगोछे के स