आरोन: आरोन में बिना दस्तावेजों के संचालित निजी अस्पताल पैथोलॉजी लैब ओर मेडिकल स्टोर सील, प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही
आरोन में एसडीएम मंजूषा खत्री के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने 8 जुलाई को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही की। एसडीएम मंजूषा खत्री और BMO ने बताया, भोपाल मल्टी केयर हॉस्पिटल, इंदौर पैथोलॉजी लैब और भोपाल मल्टी केयर मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में वैध, दस्तावेज अनियमिताएं लापरवाही आदि होने पर सील करने की कार्यवाही की। जांच कार्यवाही के आदेश दिए।