ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सा जिला अधिकारी विशाल राज के निर्देश पर गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे से ठाकुरगंज के विभिन्न मतदान केंद्र अंतर्गत क्षेत्रों में मतदाता पर्ची का वितरण किया गया । बीएलओ के द्वारा घर-घर पर मतदाता पर्ची का वितरण किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मतदान करें