उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रविवार की दोपहर एक बजे बलिया पहुंचे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मझौली (बजहां) में प्राथमिक विद्यालय, ओपन जिम, कन्या प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकालय भवन और माँ भगवती डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।