कोलायत: गजनेर थाना क्षेत्र के सूरजड़ा में आवारा कुत्तों के हमले में 20 बकरियों की मौत, 6 घायल, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
गजनेर थाना क्षेत्र के सूरजड़ा गांव में गुरुवार को अलसुबह आवारा कुत्तों के हमले से बड़ा नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार लिखमाराम पुत्र किशनाराम मेघवाल की बकरियों के बाड़े मे झुंड पर अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें 20 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।