होशंगाबाद नगर: विवेकानंद घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह से ही विवेकानंद घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु मां नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सुबह करीब 7 बजे से ही घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग स्नान और दर्शन के लिए पहुंचे।