राजातालाब: कपसेठी से अपहरण की गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। छात्रा को नमो घाट से खोजा गया, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना बीते 7 मई की है, जब नाबालिग छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी थी परिजनों ने कपसेठी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।