मरवाही: मरवाही में हाथियों का आतंक, खेतों में पहुंचकर फसलों को कर रहे नुकसान; मुआवजे की मांग तेज
मरवाही वनमंडल में इन दिनों हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार सुबह 10 बजे जानकारी के अनुसार दो हाथियों का दल पिछले कई दिनों से घुसरिया के जंगल मे लगातार मूवमेंट और विचरण करने के बाद चिचगोहना होते हुए कुम्हारी पहुँच गया , वही जंगल से निकलकर हाथी आसपास के खेतों में पहुंच रहे हैं और किसानों की नई फसलों को अपना आहार बना