बैराड़: बैराड़ क्षेत्र के ठगौसा में एक शख्स से 4 लोगों ने की जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट, मामला दर्ज
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम ठगौसा की है। जहां शादी में खाना खाने आये एक शख्स से आपसी गलतफहमी ओर कहासुनी को लेकर 4 लोगो ने जाति सूचक गाली गलौज कर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत फरियादी सियाराम ने बैराड़ थाना पहुंचकर की है।जहां पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर से मामला दर्ज कर लिया है मामले की जानकारी बैराड़ थाने से शुक्रवार शाम 7 बजे प्राप्त हुई है।