तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत शराब दुकान के मैनेजर द्वारा दरमियानी रात्रि 12 बजे थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शराब दुकान के बाहर काले रंग की थार गाड़ी में शराब दुकान के कर्मचारियों को अपहरण कर रोटी की रकम 3 लाख रूपये मांगे न देने पर मर्डर करने की बात कही थी। पुलिस में 24 घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।